संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
विद्यालय परिवार ने छात्रा को दिया 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार
12वीं आर्ट में शत-प्रतिशत रहा विद्यालय का परीक्षा परिणाम
https://youtu.be/CUzLbgX3CxY
उपखंड क्षेत्र के ग्राम छापोली में स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का 12वीं आर्ट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया l विद्यालय में 12 वी आर्ट की छात्रा सोनल किरोडिया ने 93% अंक प्राप्त कर विजय पताका फहराई l छात्रा सोनल किरोडिया ने अपनी पढ़ाई का पूरा श्रेय अपनी विद्यालय के गुरुजनों व माता-पिता को दिया है l जिस पर विद्यालय की तरफ से छात्रा सोनल को11000 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया lलोकेश यादव पुत्र सरवण यादव ने 89 .45% निधि शर्मा पुत्री किशन कुमार शर्मा ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व घर परिवार का नाम रोशन किया है l इस अवसर पर उदयपुरवाटी बी एड कॉलेज के प्राचार्य जयदेव सैनी ,एडवोकेट मोतीलाल सैनी, पार्षद श्याम लाल सैनी, डॉक्टर अशोक सैनी, मनोहर लाल ,श्री राम टेलर आदि ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन सिंह शेखावत ने की l विद्यालय निदेशक बद्री प्रसाद सैनी ने आगंतुक महानुभावों का आभार व्यक्त किया l इस मौके पर विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम के निदेशक नवीन कुमार सैनी ,विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक दशरथ सिंह राव, पूरणमल कनवाडिया ,मोहम्मद रफीक ,लालचंद ,नवीन, कौशल्या ,हरलाल ,धर्मपाल ,किशन ,प्रेमपाल ,संजय ,सुशीला ,सतवीर , सुमन, संजू, पुष्पा, ताराचंद आदि मौजूद रहे l