सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग आ रही महिला के साथ छेडखानी, चलती बस से लगाई छलांग, हालत गंभीर

जयपुर। घटना पूर्णिया की है जहां, सिलीगुड़ी से  दार्जिलिंग  के लिए बस में बैठकर आ रही एक महिला ने चलती बस से दी, जिसके कारण महिला बुरी तरह जख्मी हो गई है। तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इजाल किया जा रहा है। महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय महिला दार्जिलिंग की रहने वाली है और स्कूल की शिक्षिका है।

मिली जानकारी के मुताबिक महिला किसी ​परिचित के साथ बस में सफर कर रही थी। बस में उसके साथ छेडछाड की गई  जिससे परेशान होकर महिला ने चलती बस से छलांग लगा दी। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि  महिला के साथ किसने छेड़खानी की। पुलिस ने बताया कि महिला के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक परिजन भी महिला के पास नहीं पहुंचे हैं। महिला के होश में आने के बाद ही उसके साथ घटित हुई घटना का पता लगाया जा सकेगा।