उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन राज्य सरकार के दिशा निर्देशानुसार आयोजित किया गया l मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी स्वास्थ्य मेगा शिविर का शुभारंभ उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी बीसीएमओ डॉ मुकेश कुमार भूपेश सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता ने फीता काटकर किया l उदयपुरवाटी बीसीएमओ डॉ मुकेश कुमार भूपेश ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर प्रतिभा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन मीणा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपचंद सैनी ,मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टर नवीन, चिकित्सक विशेषज्ञ डॉक्टर योगेश ,डॉ राजेंद्र के अलावा उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने शिविर में आए हुए मरीजों की जांच की l दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमन मीणा के अनुसार शिविर में सभी प्रकार के संचारी एवं गैर संचारी रोगों व अन्य सभी रोगों की जांच की गई l आवश्यकता होने पर मरीज को सुविधा अनुसार उच्च चिकित्सा संस्थान में रेफर करने के लिए कहा गया l शिविर में चिरंजीवी योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया गया l मेघा शिविर के दौरान कोविड-19 टीकाकरण भी करवाया गया जिसमें उदयपुरवाटी नगरपालिका अध्यक्ष एडवोकेट रामनिवास सैनी ने भी बूस्टर डोज लगवाई l साथ ही 30 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांचे भी की गई l