मुख्य मंत्री श्री गहलोत ने किया जनसम्पर्क विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्य मंत्री श्री गहलोत ने किया जनसम्पर्क विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन

राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 18 रोहिट मे आयोजित 18 वीं अन्तर्राष्ट्रीय जम्बूरी में मुख्य द्वार के निकट स्थित जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री की अगवानी सहायक स्टेट कमीशनर विमल चौहान के नेतृत्व में स्थानीय संघ जवाजा अजमेर की  गाइड द्वारा गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्य स्टेट चीफ कमीशनर निरंजन आर्य, स्टेट कमीशनर डा. अखिल शुक्ला, जनसम्पर्क विभाग के निर्देशक मुख्य मंत्री कार्यालय के प्रचार प्रसार अधिकारी डा. वीरेन्द्र, आदि मौजूद थे।श्री गहलोत ने विभागद्वारा प्रदेश मे जनकल्याणकारी योजनाओ को लेकर लगाई गई प्रदर्शनीका उचाटन किया तथा अवलोकन करते हुए विभाग के प्रयासो की सराहना की. . इस अवसर पर कांग्रेस के नेता केवल चन्द  गुलेच्छा पाली के पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड,स्काउटर सुरेश चन्द फुलवारी,मोहन सिंह चौहान,बलराज सिंह राठौड़,गोपाल लाल बैरवा, भारती चौहान, मधुमति,कैलाश शर्मा भी उपस्थित थे. मुख्यमंत्री श्री विभाग द्वारा तैयार की गई स्टूडियो का भी अवलोकन करना चाह रहे थे जिसका अनुरोध डा. वीरेन्द्र ने किया लेकिन तब तक राज्यपाल श्री कलराज मिश्र के आने की सूचना मिलते ही श्री गहलोत हैलीपेड के लिए रवाना हो गए।