सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
हाल ही में प्रदेश के सीकर जिले के खंडेला में अधिवक्ता हंसराज मावलिया के साथ हुई घटना को बहुत ही निंदनीय बताते हुए भाजपा युवा नेता सुशील सैनी ने बताया कि जिस प्रकार अधिवक्ता स्व० हंसराज मावलिया ने अपने सुसाइड नोट में लिखा खंडेला SDM राकेश कुमार, खंडेला SHO घासीराम उनके साथ अभद्र व्यवहार, डराना-धमकाना, धमकियां देना जैसे कृत्य करते थे उनकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं और प्रदेश के मुखिया से आग्रह करता हूं की अपने सरकारी नुमाइंदों पर लगाम रखे वरना जब जनता आपके नुमाइंदों को इन्ही की भाषा मे जबाब देने लग गयी तो अच्छा नही होगा! प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सुशील सैनी ने सोसल मीडिया के माध्यम से उनको ट्वीट करके लिखा कि प्रकरण को संज्ञान में लेकर निष्पक्ष जांच करे और पीड़ित परिवार को न्याय मिले, दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही हो lताकि फिर से कोई ऐसी घटना घटित ना हो l