बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया बाल मेले का आयोजन - प्रधानाचार्य

दौसा। उच्च प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर,  नांगल राजावतान, दौसा  में बाल शिशु मेला का आयोजन किया गया।  विद्यालय के प्रधानाचार्य मगन सिंह राजपूत ने बताया कि बच्चों ने बाल मेले के लिए बहुत ही अच्छी तैयारी की और मेले को आकर्षक बना दिया।  बाल मेला आयोजित करने से बच्चों की प्रतिभा कई पहचान होती हैं और उनमें रुचि जागृत होती है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के कौशल और प्रतिभा को निखारना एवं सहभागिता को बढ़ाना है।

विद्या मंदिर के पुरातन छात्र रहे कवि कृष्ण कुमार सैनी ने बताया कि बच्चों में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी हैं। इस प्रकार का मेला बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है।  इस मेले में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने स्टॉल लगाकर बाल मेले का आयोजन किया है, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक और शहर के लोग मेला देखने पहुंचे। बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस मेले को लगाया गया है जिसके माध्यम से लोगों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।


इस दौरान शिक्षक हंसराज कुम्हार, प्रभुलाल मीना, कमला योगी, टीना शर्मा, कांता मिरोठा, अंकित शर्मा आदि शिक्षक सहित  विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।