कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में शिशु वाटिका के बच्चों ने सजाई झांकियां

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में शिशु वाटिका के च्चों ने सजाई झांकियां

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर एवं शिशु वाटिका आदर्श विद्या मंदिर द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में गुरुवार को आकर्षक झांकियां सजाई गई। कार्यक्रम शिशु वाटिका विभाग के बड़े हाल में आयोजित किया गया।प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री तारा चंद जी मित्तल ,मंत्री श्याम लाल सोनी,सदस्य ललित जोशी , प्रधानाचार्य महिपाल सिंह, शिशु वाटिका के प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा,सुभाष हरलालका आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने भैया बहिनों द्वारा राधा कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गई। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में सभी भैय्या बहिनों के अभिभावक व माताएं उपस्थित थे, कार्यक्रम के समापन पर मिठाई वितरित की गई।