विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर बच्चों को भी किया जागरूक

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

दांतों की देखभाल अति आवश्यक .....डॉ सुमन मीणा


राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम के उपलक्ष में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जागरूकता रैली निकाली गई l रैली अस्पताल से जवाहर मेमोरियल स्कूल तक निकाली l जागरूकता रैली में मनसा कन्या पीजी महाविद्यालय की छात्राएं एवं राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जवाहर स्कूल के बच्चों ने भाग लिया l वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर सुमन मीणा ने बच्चों को मुंह व दांतों की देखभाल के लिए बच्चों को विस्तार से जानकारी दी l डॉ सुमन मीणा ने दांतों की देखभाल के लिए बच्चों को जागरूक भी किया l कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुमन मीणा सेक्टर अधिकारी दंत चिकित्सक द्वारा किया गया l इस दौरान डॉ मुकेश भूपेश बीसीएमओ उदयपुरवाटी ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता ,पुलिस थाने के सीआई भंवरलाल कुमावत , पार्षद अजय तसीड, महेंद्र चावरिया , आनंद कुमार आदि उपस्थित रहे l