आर्यन कंप्यूटर सेंटर पर मनाया चिल्ड्रन डे

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l

बालिकाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज का मार्गदर्शन करें.... डॉ सुमन मीणा
कस्बे में चुंगी नंबर 3 के पास स्थित जांगिड़ कॉलोनी में आर्यन कंप्यूटर सेंटर पर नेशनल बालिका चिल्ड्रन डे मनाया गया l इस मौके पर डॉ सुमन मीणा एडवोकेट मोतीलाल सैनी और सेंटर के संचालक संजय जांगिड़ ने बच्चों का मार्गदर्शन किया l इसके तहत लड़कियों को कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ा गया इसमें कंप्यूटर शिक्षा अकाउंट शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई l इसमें राजस्थान सरकार की तरफ से इंदिरा महिला शक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई l वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ
डॉक्टर सुमन मीणा बालिकाएं आत्मनिर्भर बनकर समाज का मार्गदर्शन कर सकती हैं और वह सशक्त हो ताकि वह हर क्षेत्र में जागरूक हो सके l इस दौरान सरिता मेघवाल ,प्रेरणा जांगिड़ ,कविता सैनी, प्रियंका ,आशा ,सोनिया मिश्रा आदि मौजूद रही l