संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बुगाला
गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मोनिका शेखावत के निर्देशन में शिविर का उद्घाटन डॉ मनोज कुमार, डॉ सन्दीप चौधरी ने किया।शिविर में कुल 410 रोगियों की जांच कर दवा दी गई।एमएमवी टीम द्वारा सर्दी, बुखार,जुकाम से पीड़ित मरीजों की कोरोना सेम्पलिंग की गई।शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ विनय वर्मा,डॉ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मनोज कुमार,महिला चिकित्सक डॉ मनसा कुमावत,दंत चिकित्सक डॉ अमन लाम्बा ने सेवाएं दी।इस दौरान उम्मेद सिंह, दिनेश कुमार,सुमन,एएनएम मोनिका सन्दीप मेघवाल,प्रशांत बुगालिया, नीतू,सूधन,राकेश,जलेसिंह बुगालिया,सुखदेव सैनी आदि उपस्थित रहे।