Churu : सिंचाई करने गए पति-पत्नी की करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत

Churu: राजस्थान के चूरू जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खेत में सिंचाई करने गए पति की करंट लगने से मौत हो गई। पत्नी ने पति को बचाने की कोशिश की तो पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने शोर मचाया। लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचने से पहले बिजली पूरी तरह से काट दी और दो लोगों के शवों को बाहर निकाला. दोनों की मौत की खबर परिजन को जैसे ही पता चली तो कोहराम मच गया। गम के मारे पूरे गांव में चूल्हे नहीं जले। घटना शुक्रवार देर रात की है लेकिन शनिवार की दोपहर दो लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद घर से निकाले गए। उसके बाद शनिवार शाम को दोनों को एक ही चिता पर अंतिम विदाई दी गई ।
 
चूरू जिले की भालेरी पुलिस ने बताया कि उदासर बिदावतन गांव निवासी नेमाराम शुक्रवार की शाम अपने खेत में सिंचाई करने गया था. उनके साथ पत्नी रेवती देवी भी थीं। नेमाराम खेत में बने कुएं पर पानी की मोटर शुरू करके लौटे ही थे कि इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए।  पास के खेत में काम कर रहे किसान ने जब यह देखा तो वह चीखने लगा और नेमा राम की पत्नी रेवती को इस बारे में बताया। जब रेवती देवी अपने पति को देखने वहां पहुंची तो उसकी भी करंट लगने से मौत हो गई। पास के खेत में काम कर रहे एक किसान ने जब यह सुना तो उसने खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को बुलाकर दोनों के बारे में पुलिस को बताया.

 
पुलिस ने दोनों शवों को शुक्रवार की रात अस्पताल में रखवाया और शनिवार की दोपहर शव परिजनों को सौंप दिए। एक ही समय में हुई दो मौतों से गांव में कोहराम मच गया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल था। यह पाया गया है कि राजस्थान में पिछले पांच वर्षों में 70 से अधिक किसानों की मौत बिजली से उनके खेतों की सिंचाई करने के कारण हुई है। खेतों में रात के समय ही बिजली दी जाती है और इसका हमेशा विरोध किया जाता है।