धूमधाम से मनाया श्रीराम आनंदोत्स्व

चूरू, राजगढ़ तहसील के खारियाबास स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर प्रांगण में श्रीराम  मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आनंदोतस्व पुजारी शंकरलाल स्वामी के सानिध्य एवं सर्वसमाज की उपस्थिति में सभी का तिलकार्चन रक्षासूत्र कलावा बांधकर वैदिक गायत्रीमंत्र, श्री महामृत्युंजय जाप, श्रीराम विजयमहामंत्र,सुंदरकाण्ड व हनुमान चालीसा पाठ के बाद महाआरती कर जयघोष  व सवामणी प्रसाद वितरण कर  समाहरोपूर्वक मनाया तथा ग्राम विकास अभियान  अंतर्गत गाँव के मंदिर विकास के लिए महाआरती में तेइस हजार एक सौ एक रुपए का चढ़ावा प्रदान किया । उपस्थित मातृ शक्ति ने पांच देवताओं के भजन किए और  भावी पीढ़ी में संस्कार युक्त शिक्षा पर बल दिया।