Churu: राजस्थान के चूरू जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मामूली कहासुनी के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पति ने पत्नी का गला काट दिया। कुल्हाड़ी से एक ही बार किया और गर्दन आधे से ज्यादा लटक गई। उसके बाद हाथ, पैरों पर भी कुल्हाड़ी से दर्जनों वार किए। पति शरीर के कटे हुए हिस्सों को घर में बंद करके फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। यह सब सहवा थाना क्षेत्र के आसपास हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि भदंग निवासी कृष्ण कुमार ने अपनी पत्नी की हत्या की है. कृष्ण कुमार ने करीब 22 साल पहले विमला से शादी की थी। 40 साल की विमला अपने पति और दो बच्चों के साथ खेत में बने घर में रहती हैं। दो दिन पहले फसल बोने को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद को तो परिवार ने शांत कर लिया और इसके बाद कृष्ण कुमार ने मौके की तलाश शुरू कर दी। मौका पाकर उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।