चम्बल रिवर फ्रन्ट पर रूके हुए कार्यों को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर शहर कांग्रेस ने दिया जिला कलक्टर को ज्ञापन
कोटा 20 फरवरी । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधी मण्डल ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर मांग की है की चम्बल रिवर फ्रन्ट पर चम्बल माता की आरती सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद करने एवं बचे हुए कामो को भाजपा सरकार द्वारा अटकाऐ जा रहे है।
इस सम्बन्ध में चम्बल माता की आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम बंद नही करे एवं बचे हुए कार्य भी जल्द से जल्द शुरू करवाये जावे नही तो कांग्रेस कार्यकर्ता कोटा की जनता को साथ लेकर जनआंदोलन करेंगें। इस अवसर पर ज्ञापन देते समय महापौर मंजू मेहरा, डॉ जफर मोहम्मद, शिवकांत नंदवाना, ब्लॉक अध्यक्ष पार्षद ललित कुमार एडवोकेट, उपमहापौर सोनू कुरैशी, उपमहापौर पवन मीना, संदीप भाटिया, पार्षद संजय यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।