बूंदी 31 अक्टूबर। केशवरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याक्षी सीएल प्रेमी बैरवा 4 नवम्बर को अपना नामांकन दाखिल करेंगें । इस दौरान राज्य मंत्री अशोक चांदना एवं कांग्रेस के गणमान्य नेता मौजूद रहेंगे। प्रात 11 बजे कृष्णा मेरिज गार्डन केशवरायपाटन से विशाल रैली निकाली जायेगी। जिसमें हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। जिसके बाद कांग्रेस के प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। के.पाटन , कापरेन , लाखेरी ,इन्द्रगढ , करवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठके आयोजित हुई । जिसमें नामांकन रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारी दी गयी।