हिण्डोली थाने में सी एल जी सदस्यों की बैठक आयोजित।

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी (राज.)

आदर्श पुलिस थाने पर रविवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
जिसमे डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सदस्यों की बैठक बुलाई। जिसमे बारह बफात , दीपावली समेत ओर भी अन्य त्योहार नदजीक आ रहे है। ऐसे में सभी सदस्यों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार नियमो का पालन करने की बात कही गई। साथ ही कस्बे में लगातार बढ़ रही चोरी के मामले में भी सीएलजी सदस्यों को बताया कि पुलिस अपने स्तर पर बढ़ती चोरियो के खिलाफ चोरों की तलाशी हेतु कोशिश कर रही है। एक दूसरे थानों से भी लगातार सम्पर्क साधा जा रहा है। वही जल्द ही चोरियो का खुलासा किया जाएगा।
इस दौरान बैठक में डीएसपी श्याम सुंदर विश्नोई , थाना प्रभारी मुकेश मीणा समेत सीएलजी सदस्य छितर लाल राठोर ,शंकर सुमन ,चांद सिंह पंवार ,जितेन्द्र सिंह राठोड़, महावीर सैनी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।