सीएम अशोक गहलोत की तबीयत नासाज, एसएमएस अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत कल रात को बिगड़ गई। और उन्हें एमएमएस अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। खुद मुख्यमंत्री ने इस बात की जानकारी Tweet करके दी है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा 'कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं और कल से मेरे सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी एसएमएस अस्पताल में अपना सीटी एनजीओ करवाया है। एंजियोप्लास्टी की जाएगी।मुझे खुशी है कि मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूं। मैं ठीक हूं और जल्द ही वापस आऊंगा। आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।'
कल रात को मुख्यमंत्री के सीने में अचानक दर्द हुआ, इसके बाद मुख्यमंत्री ने डॉक्टर सुनील भंडारी को फोन किया और उन्हें सीएमआर में बुलाया गया। मुख्यमंत्री की सीएमआर में ही ईसीजी की गई और उपचार किया गया, लेकिन दर्द बंद होने के कारण एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया गया। मुख्यमंत्री को एमएमएस में भर्ती करवाया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक हो गई है। मुख्यमंत्री से मिलने उनके बेटे वैभव गहलोत और उनकी पत्नि सुनिता गहलोत और ओएडी लोकश पहुंचे।
सचिन पायलट ने की जल्द स्वथ्स्य होने की कामना
पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने Tweet के माध्यम से मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने की कामना की । उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।

— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 27, 2021