लोहार्गल 24 कोसीय परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एसपी ने ली बैठक

लोहार्गल 24 कोसीय परिक्रमा मेले की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एसपी ने ली बैठक

24 कोसी परिक्रमा को लेकर प्रशासन चाक-चौबंद

चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस के जवान तैनात

झुंझुनू जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने लोहार्गल के सूर्य मंदिर में लगाई धोक

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी
कस्बे के निकटवर्ती शेखावाटी के मिनी हरिद्वार कहे जाने वाले लोहार्गल मे गोगा नवमी को शुरू होने वाली 24 कोसीय परिक्रमा की तैयारियों को लेकर झुंझुनू जिला कलेक्टर व झुंझुनू एसपी स्थानीय अधिकारियों कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की वहीं मेले की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। लोहार्गल के महेश्वरी भवन में बैठक का आयोजन किया गया इससे पहले जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी एसपी मृदुल कच्छावा सीकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल स्वामी ने लोहार्गल सूर्य कुंड मंदिर में धोक लगाई l सूर्य कुंड मैं स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के आने व जाने के मार्गों को देखा गया। बैठक में जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने मेले की व्यवस्था को देखते हुए गोल्याणा सर्किल से लोहार्गल मंदिर तक बेरीकट लगाने अब पूरे मार्ग पर अस्थाई किराए के सीसीटीवी कैमरे पर लाइट व्यवस्था करने के साथ-साथ मेडिकल 108 व सड़क मार्ग व पानी सुविधा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। वही आने वाली समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि कोरोना काल के 2 साल बाद 24 कोसी परिक्रमा का इस बार भारी संख्या में मेला लगने की संभावना है। जिसको लेकर नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुण्ड़ा ने मेले में नहीं आने वाले वाहनों के मार्ग को डायवर्ट कर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। इस दौरान मेले में किसी भी अधिकारी का वाहन अंदर नहीं जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने कहा मेरे गाड़ी भी अंदर नहीं जाएगी। मेडिकल बिजली के लिए 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहेंगे। धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इस बार डीजे नहीं बजेगा। रंगारंग कार्यक्रमों पर लगाई रोक। धर्मशाला संचालकों को पाबंद करने के दिए निर्देश। सूर्य कुंड पर 24 घंटे पूरी फैसिलिटी के साथ मेडिकल व्यवस्था सुचारु रुप से चालू रहेगी पुलिस के साथ सिविल ड्रेस में स्थाई वॉलिंटियर के साथ मीटिंग करवा कर उन्हें पुलिस निर्देशित करेगी पुलिस के निर्देश में ही युवा काम करेंगे। ग्राम पंचायतों को पानी की टंकी की साफ सफाई करवा कर पानी भरवाने के निर्देश दिए साथी सार्वजनिक सुलभ शौचालय को सुचारू रूप से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। लोहार्गल में जाट धर्मशाला से लेकर लोहार्गल सूर्य कुंड तक दोनों तरफ पुलिस को साथ लेकर बिना भेदभाव किए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं जो कि अतिक्रमण हटाने का कार्य कल से शुरू हो जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि ऐसी घटनाओं में सीसीटीवी कैमरे बड़े मददगार होते हैं। इस दौरान गोल्याणा सर्किल से लेकर सूर्यकुंड तक जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। मेले में लगने वाली अस्थाई दुकानें जाट धर्मशाला से इधर सड़क को छोड़कर परमिशन देने की बात कही है। बिना परमिशन किसी भी वाहन को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर आने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंचों को निर्देशित करते हुए मार्गो को साफ सफाई सड़क पर आने वाली कटीली झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी झुन्झनू एसपी मृदुल कच्छावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.तेजपाल सिंह सीकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतनलाल स्वामी उदयपुरवाटी एसडीएम रामसिंह राजावत नवलगढ़ एसडीएम सुमन सोनल, तहसीलदार गजेंद्र सिंह, नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा, सूर्य मंदिर मंहत अवधेश दास लोहार्गल, उदयपुरवाटी विकास अधिकारी बाबूलाल रेगर ,विद्युत विभाग के सहायक अभियंता गिरधारीलाल वर्मा, उदयपुरवाटी थाना अधिकारी भंवरलाल कुमावत ,वन विभाग अधिकारी रणवीर सिंह, लोहार्गल ग्राम विकास अधिकारी अनिल, सरपंच जगमोहन सिंह ,चिराना सरपंच राजेंद्र नांगल सरपंच प्रतिनिधि आसकरण गुर्जर , ताराचंद सैनी विष्णु स्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।