चौथ मल शर्मा
गुढागौड़जी l
पंचायत में राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को जनसुनवाई होनी थी । मगर सरपंच ,कनिष्ठ सहायक के अलावा कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं मिले । सामाजिक कार्यकर्ता भोजराज गुढा कस्बे की चिंताहरण कालोनी , किसान कालोनी में हो रही पानी की समस्या के समाधान हेतु शिकायत लेकर पहुंचें मगर कोई उपस्थित नहीं थे । इस पर एसडीएम बीडिओ को भी अवगत कराया गया ।
जनसुनवाई कैम्प महज एक औपचारिकता बनकर रह गया ।