वाणिज्य शाखा के रेलकर्मी भगवत सिसोदिया को मिला जीएम अवार्ड

कोटा। मुख्यालय जबलपुर में आयोजित 68 वाँ रेल सप्ताह विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में कोटा को सम्पूर्ण दक्षता शील्ड मिली। जो कोटा रेल मंडल के लिए गर्व का विषय है। साथ ही विभिन्न विभागों के 04 अधिकारी, 12 कर्मचारी को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं 02 कर्मचारी को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किए गए। डीआरएम कार्यालय के वाणिज्य विभाग में वाणिज्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ भगवत सिंह सिसोदिया को व्यक्तिगत रूप से विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा प्रदान किया गया।

जीएम अवार्ड मिलने पर भगवत सिसोदिया को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय, मंडल वाणिज्य प्रबंधक किशोर कुमार पटेल एवं आशीष रावलानी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक के के कटकवार, वाणिज्य शाखा के साथी कर्मी जन सम्पर्क निरीक्षक शिव शंकर शाह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक अजय प्रकाश तिवारी, मंडल वाणिज्य निरीक्षक जी पी गौतम एवं समस्त वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर शुभकामनायें एवं बधाई दी।