विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने किया कुम्हेर के शिविर का निरीक्षण

डीग, केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने, योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने, योजना संबंधी जागरूकता एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत जिले में उपखंड कुम्हेर के बस स्टैंड स्थित शिविर का आयोजन किया गया ।


शिविर में अपने संबोधन के दौरान जिला कलेक्टर ने बताया कि हमें विकास की दिशा में अभी ओर आगे बढ़ना है एवं हर एक परिवार तथा पात्र व्यक्तियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के मंशा अनुरूप जिले के प्रत्येक निवासी के समस्याओं का त्वरित समाधान निकाल कर आमजन को राहत प्रदान की जायेगी।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत शहरी अभियान के तहत आयोजित शिविर के दौरान  केन्द्र सरकार की महत्वूपर्ण जनकल्याणकारी योजना उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, पीएम विश्वकर्म योजना एवं आयुष्मान योजना, हर घर जल योजना, स्वामित्व योजना, नैनों फर्टिलाइजर इत्यादि योजनाओ की जानकारी आमजन को दी गई और पात्र व्यक्तियों का योजनाओं के तहत पंजीयन कर लाभान्वित किया गया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अधिक से अधिक आमजन को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों को विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई गई।