कोचिंग छात्राओं से किया संवाद

कोटा 29 फरवरी। कोटा शहर में संचालित कोचिंग सस्थानों में अध्ययनरत विधार्थियों को मानसिक सम्बलन एवं सुरक्षा प्रदान करने के उददेश्य से गठित सयुंक्त जाँच दल ने गुरूवार को आकाश इन्सटीटयूट, विज्ञाननगर में अध्ययनरत छात्राओं के उत्साहवर्धन एंव समग्र विकास हेतु सकारात्मक संवाद किया गया।


इस दल में  डॉ. प्रेरणा शेखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, श्रीमती पुष्पा हरवानी, जिला रसद अधिकारी, डॉ. नेहा चित्तौड़ा ने उपस्थित छात्राओं से स्वास्थ्य, स्वच्छता, शैक्षणिक गतिविधियों एवं महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सहायता हेतु संम्पर्क नंम्बर भी छात्राओं के साथ शेयर किये गये।