आई स्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेटर में 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का समापन
कोटा 5 जनवरी। जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बड़ी महारानी की कक्षा 11 एवं 12 की आईटी ट्रेड में अध्ययनरत छात्राओं के लिए व्यवसायिक शिक्षा योजना के अंतर्गत चल रही 10 दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का आज समापन हुआ। यह ऑन जॉब ट्रेनिंग का आयोजन राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् जयपुर, समग्र शिक्षा अभियान कोटा और आईसेक्ट संस्था जयपुर के संयुक्त प्रयास से आई स्टार्ट नेस्ट इनक्यूबेटर में करवाया गया।
कार्यशाला का आयोजन एसीपी उप निर्देशक मनोज कुमार मीणा की निगरानी में किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक डॉ ऊषा पंवार, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अजीत लुहाड़िया, विद्यालय की प्रधानाचार्या मधुमति मीणा एवं व्यवसायिक प्रशिक्षक प्रियंका शर्मा को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
ट्रैनिंग में टिनकेरींग लैब ट्रैनर मोहमद साहिल ने छात्राओ को रोबाटिक्स, सेंसर्स, मिक्रोकोन्टरोलर्स, आर्डूइनो, दी आई वाए किट, अलग अलग तरह के सेन्सर बेस्ड रोबॉट्स, 3 डी प्रिंटर, 3 डी डिजाइनिंग ओर इलेक्ट्रानिक्स कॉमपोनेन्टस आदि के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई। इसी बीच आईस्टार्ट के मेन्टर कौस्तुभ भट्टाचार्य ने छात्राओ को रोबाटिक्स के उपयोग के साथ साथ स्टार्टअप इन्क्यबेशन के बारे मे जानकारी दी तथा कार्यक्रम से जुडने की प्रक्रिया से भी आवगत कराया। उन्होंने छात्राओ को नए आईडिया पर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। समापन के अवसर पर सभी छात्राओं को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।