बावलिया बाबा के परम् भक्त व ट्रस्टी एडवोकेट प्रशांत शर्मा के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की |

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी /बुगाला ,

बावलिया बाबा के अनन्य भक्त व पंडित गणेशनारायण जन सेवा ट्रस्ट के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट प्रशांत शर्मा के आकस्मिक निधन पर विधायक डॉ राजकुमार शर्मा सहित अनेक फ़िल्मकारों ने गहरा दुख प्रकट किया है।फ़िल्म बावलियो पंडित में बाबा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता क्षितिज कुमार,फ़िल्म निर्देशक सुरेश मुदगल, बाबुल थारी लाडली के लेखक व डायरेक्टर जुगलकिशोर नायक आदि ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।गौरतलब है कि शर्मा गांव में होने वाले धार्मिक,सामाजिक व फ़िल्म शूटिंग जैसे कार्यक्रमों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते थे।बाबा के जन्मोत्सव ओर पुण्यतिथि पर प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर लगाने,दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन,पानी व आवास व्यवस्था करने जैसे कार्यक्रम में सदैव तत्पर रहते थे।