जयपुर। प्रदेश में इस महिने के अंत में तीन बड़ी परीक्षाऐं आयोजित होने वाली हैं,जिनमें पटवार, बिजली विभाग की जूनियर अस्सिटेंट और आरएएस शामिल हैं। इन तीनों परीक्षाओं में से पटवारी और जूनियर अस्सिटेंट की परीक्षाओं की तिथी आपस में टकरा रही हैं। पटवारी की परीक्षा 23 और 24 अक्टूबर हो होने वाली हैं, वहीं बिजली विभाग की जूनियर अस्सिटेंट परीक्षा 22,23,24, व 25 अक्टूबर को होने वाली हैं। ऐसे में अभ्यर्थीयों परेशान हैं कि वे कोनसी परीक्षा दें। वहीं कईं सारे अभ्यर्थी दोनों ही परीक्षाऐं देना चाहते हैं। बिजली बोर्ड में अभ्यर्थीयों ने 1000 रूपये फॉर्म फीस भरी है। ऐसे में सरकार भी इस बात पर ध्यान नहीं दे रही है। बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा में 5378 पदों के लिए सबसे ज्यादा आवेदन आए हैं। इस परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 15.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
हालांकि पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए भी सरकार ने अभ्यर्थी को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दे रही है। राज
स्थान रोडवेज से जारी आदेशों के मुताबिक, सभी जिलों में स्थित बस डिपो के चीफ मैनेजरों को आदेश दिए गए हैं कि परीक्षा के समय अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए बसों के फेरे बढ़ाए जाएं। बसों की सर्विसिंग भी करा ली जाए। ताकि किसी तरह की कोई तकनीकी खराबी न हो।
इसके अलावा बोर्ड घोषणा कर चुका है कि धौलपुर, अलवर में पंचायत चुनाव है इसलिए यहां परीक्षा सेंटर नहीं दिये जायेंगे। इसके लिए अलग से डेट जारी की जाएगी।