जयपुर। देश की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 71 वां जन्म दिवस है। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस को भापजा पार्टी धूमधाम से मना रहीं हैं। वहीं देश के बेरोजगार यूवा मोदी के जन्मदिवस को बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं। साथ ही कांग्रेस पार्टी भी इसे बेराजगार दिवस नाम दे रही है।
ट्विटर पर राष्ट्रीय रोजगार दिवस हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। दोपहर तक 1 मिलियन से ज्यादा ट्विट राष्ट्रीय रोजगार दिवस हैशटैग के साथ किये जा चुके हैं। इसके अलावा अंग्रेजी में नेशनल अनएम्पलोयमेंट डे और मोदी रोजगार दो जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा पार्टी मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर वाराणसी के मंदिर में 71 हजार दीज जलाकर जन्म दिवस मना रही है।
नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71 वें जन्मदिन पर बधाई दी, उन्होंने लिखा "जन्मदिन मुबारक हो, मोदी जी,"।
इधर भारतीय युवा कांग्रेस ने इस दिन को 'राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाने के लिए देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है। भारतीय युवा कांग्रेस का दावा है कि देश में बेरोजगारी दर महज एक साल में 2.4 फीसदी से बढ़कर 10.3 फीसदी हो गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि देश का युवा आज सड़कों पर बेरोजगार घूम रहा है।" मोदी सरकार साल में 2 करोड़ नौकरियां देने के बड़े-बड़े वादे करके सत्ता में आई, लेकिन आज केंद्र सरकार रोजगार के मुद्दे पर पूरी तरह खामोश है।