भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के विरोध में कांग्रेस ने किया मोन सत्याग्रह

बूंदी 23 जनवरी ।असम में चल रही भारत जोडो न्याय यात्रा पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हमला करने एवं राहुल गॉधी को वैष्णव संत शंकरदेव जी के जन्म स्थान पर स्थित मंदिर पर प्रवेश से रोके जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रातः 11 बजे दिनांक 23 जनवरी को जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सी. एल.प्रेमी बैरवा की अध्यक्षता में मोन सत्याग्रह किया गया। प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा ने बताया कि भारत जोडो न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से भाजपा बौखला गयी है कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इस हमले का विरोध किया ।जिलाध्यक्ष सी. एल.प्रेमी बैरवा ने उपस्थित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओ से कहा कि लोकतंत्र में किसी भी व्यक्ति को अपने विचार व्यक्त करने और कही पर भी आने जाने का अधिकार है।

प्रेमी ने उक्त कृत्य की निंदा करते हुए पार्टी ने निंदा प्रस्ताव पारित किया।साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य युवाओ,महिलाओं एवम् पिछड़ों को न्याय दिलाना है जबकि भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा जानबूझ कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है।जो अनुचित है।मोन सत्याग्रह में पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा, संगठन महासचिव दिनेश शर्मा ,महासचिव शहाबुद्दीन जेड ,रामलाल गोचर ,बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष राम किरण मीणा ,केशोरायपाटन ब्लॉक अध्यक्ष सर्वजीत सिंह,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव लोचन गौतम,युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश महासचिव जितेंद्र शर्मा, प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा, जिला सचिव राजेंद्र खींची, नमाना मंडल अध्यक्ष राकेश मीणा, पूर्व पार्षद जफर शरीफ, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव यासीन कुरेशी,पूर्व छात्र संघ सचिव जितेंद्र जारवाल, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष जावेद जेड, पूर्व मुख्य संगठक सेवादल मेंहमूद अली, सरपंच प्रतिनिधि नवदीप पुरी ,कांग्रेस नेता बाबूलाल वर्मा ,राजेंद्र दाधीच ,रफीक मंसूरी ,छात्र नेता मनीष मीणा ,गौरी शंकर मानवत ,ब्लॉक प्रवक्ता उमेश मीणा, एन एस यू आई जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र लटाला, नसरू जेड , सद्दाम हुसैन सहित कांग्रेस जन मौजूद थे। मोन सत्याग्रह के पश्चात पूर्व मंत्री अशोक चांदना के पिता गुर्जर समाज के जिलाध्यक्ष देव लाल चांदना जी  के देहांत पर दो मिनिट का मोन रखकर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान व परिवार जनों को दुख की घड़ी संबल देने की कामना की गई।