कांग्रेस नेता भरत शर्मा बूंदी विधानसभा क्षेत्र के करीब 3-4 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए

बूंदी 07 नवंबर। श्री रामचरितमानस सहस्त्र सुंदरकांड अनुष्ठान कार्यक्रम के गणेश विदाई समारोह में बूंदी विधायक अशोक डोगरा,  कोटा संभाग प्रवासी प्रभारी हिमाचल विधानसभा से विधायक त्रिलोक जामवाल, तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया, भाजपा से पूर्व जिला अध्यक्ष कालू लाल जांगिड़, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, जिला संगठन मंत्री सुरेश अग्रवाल, शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, कोटा से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा सहित कई भाजपा पदाधिकारिओ की मौजूदगी में टोंक-सवाई माधोपुर सांसद  एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य भरत शर्मा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज रॉयल, कांग्रेस नेता द्वारका लाल लाडपुर, बरड़ क्षेत्र के कांग्रेस नेता, राजमल गुर्जर, सोनू  सुवालका, श्यामसुंदर मेवाड़ा, आशीष प्रजापत, मनोज पारेता, वीरेंद्र राठौर, सत्यनारायण सैनी, बलवीर सिंह, अनमोल शर्मा, दीपक पंचोली,  रवि मेवाड़ा, शिवा भील, मांगीलाल भील, ओमप्रकाश भील, मनीष गौतम, अनमोल शर्मा, राजू गुर्जर सहित करीब 3 - 4 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा का दुपट्टा धारण करवाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया।

   भरत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस में मैने करीब 30 वर्षों तक लगातार पूरी निष्ठा व ईमानदारी से काम किया, परंतु वहां काम करने वाले की कोई कद्र नहीं है, कांग्रेस में राहुल गांधी की स्टेट के नेता नहीं मानते हैं, कांग्रेस में युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस में बुजुर्ग नेताओं ने पूरा कब्जा कर रखा है चाहे वह हारे या जीते किसी युवा को आगे नहीं आने देते हैं।

     
प्रदेश उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह जौनपुरिया व अशोक डोगरा ने भरत शर्मा सहित करीब 3 - 4 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल होने की बधाई दी और उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा में उनका हमेशा मान सम्मान रखा जाएगा और उनके हर प्रकार के काम होंगे, सब मिलकर इस बूंदी का विकास करेंगे।
 
श्री रामचरितमानस सहस्त्र सुंदरकांड अनुष्ठान पाठ के प्रवक्ता एडवोकेट पंकज रॉयल ने बताया कि इस दौरान टोंक से भाजपा जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, राजेश गुर्जर, भाजपा नेता निर्मल मालव, पूर्व उप सभापति संतोष कटारा, ओमप्रकाश सुमन, पीतांबर शर्मा, सौरभ खांडल, बजरंग जन कल्याण एवं आध्यात्मिक समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव कालूलाल  शर्मा आदि मौजूद रहे।