सांगानेर में अग्निपथ का विरोध कर रहे सैकड़ों युवाओं को कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने दिया समर्थन
SANGANER, JAIPUR
केन्द्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से ही पूरे देशभर में इसके विरोध में लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं कई स्थानों पर ये प्रदर्शन उग्र होते नजर आए इसी कड़ी में सांगानेर के सैकड़ों युवाओं ने आज सांगानेर स्टेडियम में केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जहां सांगानेर के जनसेवक और कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज ने युवाओं को समर्थन दिया और वहां पहुंचकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा पुष्पेंद्र भारद्वाज ने बताया की 4 साल की इस ठेके की नौकरी देने से देश के युवाओं का भविष्य अंधकार में है 4 साल नौकरी करने के बाद युवा अडानी अंबानी के गोदामों की चौकीदारी करेंगे इस तरह की ठेका प्रथा से युवाओं का भविष्य खतरे में है इस योजना को केन्द्र सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए अगर ये कानून वापस नहीं लिया गया तो ये चिंगारी पूरे देश में फैलेगी जिसकी जिम्मेदार केन्द्र सरकार होगी ऐसे जनविरोधी फैसले मोदी सरकार ने पहले भी नोटबंदी , जीएसटी के रूप में लोगों पर थोपे हैं व किसानों के भारी विरोध के बाद किसानों के काले कानून को वापस लिया गया था लेकीन अब देश के युवाओं और सेना के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
देश के युवा स्थाई रोजगार चाहते हैं इस तरह की ठेके की नौकरियों से युवा संतुष्ट नहीं है पुष्पेंद्र भारद्वाज युवाओं के साथ सांगानेर स्टेडियम से टोंक रोड तक नारे लगाते हुए गए वहां जाकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया ।
इस दौरान एडवोकेट मानसिंह मीना , पार्षद राकेश जोतड़, पार्षद प्रत्याशी रतन लाल सैनी, पार्षद प्रत्याशी चंद्रवीर सिंह , अंशु मेंदवास , सचिन मीना , विनोद चौधरी , कृष्ण मोहन शर्मा , सचिन मीना , दीपक सैन , छोटू सैनी, राहुल सैनी , छोटू राम मीना , एस एन पंवार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।