कांग्रेस सेवादल ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती
- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
बूंदी 02 अक्टूबर, कांग्रेस सेवादल की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा संगोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर आयोजन के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सी एल प्रेमी ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने अपने कार्यों और विचारों से देश और दुनियाभर के जनमानस पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ी है। अंग्रेजों को भारत से खदेड़ने में महात्मा गांधी की ओर से चलाए गए सत्याग्रह जन आंदोलनों की बड़ी भूमिका रही तो वहीं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में लाल बहादुर शास्त्री का भी महत्वपूर्ण योगदान है। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि महात्मा गांधी हमेशा लोगों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की सीख देते थे और लाल बहादुर शास्त्री की छवि भी सबसे ईमानदार नेता की थी।
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के कार्यों और विचारों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम और बाद में स्वतंत्र देश को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। महात्मा गांधी ने सादा जीवन उच्च विचार का उपदेश दिया तो वहीं लाल बहादुर शास्त्री सादगी और विनम्रता के पर्याय माने जाते हैं। लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 के युद्ध के दौरान ‘जय जवान जय किसान’ का नारा दिया। कार्यक्रम में बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण मीणा, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण बैरवा, सेवादल के बूंदी ब्लॉक अध्यक्ष अमरलाल मीणा, तालेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सुमन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर सेवादल पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दाधीच, विधानसभा अध्यक्ष बृजमोहन यादव, उपाध्यक्ष गोबरीलाल गुर्जर, पूर्व जिला महासचिव इश्तियाक अली, मदनलाल गुर्जर, रामप्रसाद मीणा, प्रेमशंकर बैरवा, राजीव लोचन गौतम, रविंद्र चतुर्वेदी, राधेश्याम मेघवाल, बाबूलाल वर्मा, रामचरण मीणा, नेवालाल गुर्जर, मोडुलाल वर्मा, अफजल अली, दयाराम गौड़, मोहम्मद रफीक अंसारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।