संवादाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश सचिव राजकुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिलकर हिंडोली में कानून व्यवस्था की जानकारी देकर
12 नवंबर को प्रस्तावित धरने को लेकर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तथा राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को देखते हुए सेवादल मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रस्तावित धरने को आगामी निर्णय तक स्थगित किया गया। प्रतिनिधिमंडल में सेवादल के संयुक्त सचिव विकास शर्मा, मुख्य कोऑर्डिनेटर जितेंद्र जारवाल, जिला कोऑर्डिनेटर चेतन कुमार सैनी, पूर्व प्रवक्ता शंकर लाल बेरवा, दीनबंधु राठौड़ मौजूद रहे।