कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन

बूंदी 27 नवंबर , जिला कांग्रेस सेवादल की ओर से नेहरू बाल उद्यान में नेहरू स्मारक पर कार्यकारी जिला मुख्य संगठक राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में ध्वज वंदन किया गया। सेवादल के पूर्व जिला प्रवक्ता शंकर लाल बैरवा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई एवं प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार सेवादल के नियमों की पालना करते हुए माह के आखिरी रविवार को ध्वज वंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दाधीच ने कहा कि सेवादल संगठन में प्रशिक्षण व अनुशासन सर्वोपरि है जिन्हें जाने बिना सेवादल में काम करना संभव नहीं है। सैनी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा अगले माह प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इसको लेकर कांग्रेस सेवादल ने तैयारियां शुरू कर दी है। बूंदी जिले में सेवादल के कार्यकर्ताओं की विशेष भागीदारी रहेगी। यात्रा में सेवादल के कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ पैदल चलेंगे।
ध्वज वंदन के पश्चात कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। इस मौके पर सेवादल के प्रदेश संयुक्त सचिव विकास शर्मा, गोबरी लाल गुर्जर, दीनबंधु राठौड़, रामकुमार गुर्जर, हैदर अली सांखला, छोटू लाल बेरवा, मुकेश लाला, हेमराज, मनोज, शिवराज आदि उपस्थित रहे।