-लोकसभा प्रभारी भजनलाल जाटव और बामणवास विधायक इंदिरा मीणा ने ली बैठक
-दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव मे जीत को लेकर जताया विश्वास
राजसमन्द। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा क्षेत्र राजसमंद में भी कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है, एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव और बामनवास विधायक इंदिरा मीणा राजसमंद पहुंचे, इस मौके पर उन्होंने सगन क्षेत्र विकास समिति परिसर में जिलास्तारिया पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आगामी चुनाव के लिए फीडबैक लिया, आगामी चुनाव के लिए टिकट के दावेदारों से भी एक-एक कर आवश्यक बातचीत कर उनके विजन को विस्तार से समझा, जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी के साथ ग्रामीण क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, इस बैठक में लोकसभा टिकट के दावेदारों ने भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के बड़े नेताओं और पर्यवेक्षकों के सामने अपनी दावेदारी जताई, मीडिया से बातचीत में भजनलाल जाटव और इंदिरा मीणा ने आम जनता को लेकर कहा कि जनता अपनी विधानसभा चुनाव में की गई गलती से पछता रही है और अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर देख रही है, उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस अच्छे बहुमत से जीत दर्ज कर पाएगी, उन्होंने कांग्रेस की रीति को जनता के हित में बताया, भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों में बिखराव पैदा कर रही है लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है।