Bundi: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
केंद्र सरकार मित्र नीति अपनाते हुए अडानी ग्रुप का सहयोग कर रही है जो उचित नहीं - सत्येष शर्मा
अडानी घोटाले की समिति बनाकर जांच की जाए - राकेश बोयत
बूंदी, 6 फरवरी। अडानी घोटाले के खिलाफ आज जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बहादुर सिंह सर्किल स्थित एलआईसी कार्यालय के मुख्य द्वार पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जनों का कहना है कि केंद्र सरकार मित्र नीति अपनाते हुए अडानी ग्रुप का सहयोग कर रही है जो उचित नहीं है। ऐसी मित्र नीति को देश की भोली-भाली जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन करने वालों में पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, बीज निगम निदेशक चर्मेश शर्मा, उपसभापति लटूर भाई, राजीव लोचन गौतम, गयासुद्दीन भट्टी, राजकुमार सैनी, बाबूलालवर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।