वाछित अपराधियो पर लगातार कार्यवाही जारी
पुलिस ने की गशत के दौरान त्वरित कार्यवाही
दिनदहाडे एक मोटरसाईल व एक मौबाईल चोरी का वाछित आरोपी 6 घण्टे मे गिरफ्तार
मुल्जिम से 500/रुपये नगद व एक मौबाईल तथा एक चोरी की मोटरसाईकल हिरो होण्डा पेशन प्रो बरामद
सुन्थली ग्राम से दिनदहाडे चोरी किया था एक मौबाईल व 500/रुपये
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी कोटा संभाग
बूंदी 25 सितंबर,
पुलिस अधीक्षक जय यादव ने वाछित अपराधियो के खिलाफ व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरीलाल के मार्गदर्शन मे अभियान चलाकर अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने के निर्देश पर वृताधिकारी वृत नैनवा योगेश चौधरी के निटतम सुपरविजन मे थानाधिकारी थाना नैनवा बाबूलाल पु.नि.के नेतृत्व मे थाना स्थर की पुलिस टीम ने 500/रुपये नगद व एक चोरी का मौबाईल तथा एक चोरी की मोटरसाईकल के वाछित आरोपी को टीम ने गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
यह था मामला 24 सितंबर 22 को रंगलाल पुत्र सुन्दरा जाति बलाई उम्र 37 साल निवासी सुन्थली थाना नैनवा ने थाना मे रिपोर्ट पेश की कि 24 सितंबर करीबन दोपहर 02 बजे की बात है कि प्रार्थी नगर काम करने गया हुआ था व प्रार्थीया की पत्नी खेत पर चारा काटने गयी हुई थी। मकान मे बच्चा सोया हुआ था। कुछ अज्ञात चोर घर में घुस गये और बक्शो का ताला तोडकर 500/ रूपये व मोबाईल चोरी कर लिया आस पास आवाज सुनकर चोर वहां से भाग निकले तथा चोर अपनी मोटरसाईकिल प्रार्थी के घर ही छोड़ कर भाग छूटे आस पास तलाश करने पर भी चोरो का कोई सुराग नहीं मिला। उक्त मोटरसाईकिल के रजि. नं. RJ20 SJ 0235 है। अज्ञात चोरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मु.न. 361/22 धारा 454-380 ताहि. मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया ।
गिरफ्तारी के प्रयास- थानाधिकारी थाना नैनवा के नैतृत्व मे थाना स्थर की टीम गठित की जाकर चौरी के वाछित आरोपी की तलाश कर रही थी टीम द्वारा मुखबीर तंत्र व आसुचना तंत्र को सक्रिय गया तकनिकी सुचना प्राप्त कर आरोपी के वाछित ठिकानो का पता कर दबीश दी जा रही थी आरोपी काफी शातीर व चालाक होने से अपना लाँकेशन बार-बार बदल रहा था मुखबीर की सुचना मिलने पर टीम ने दबीश देकर चौरी के प्रकरण मे वाछित आरोपी 1.शाहरुख कान पुत्र नूर मोहम्मद जाति मुसलमान उम्र 22 साल निवासी बस स्टेण्ड करवर थाना करवर जिला बून्दी को गिरफ्तार करने मे सफलता अर्जित की । मुल्जिम से पूछताछ के दौरान 500/ रुपये चोरी के नगद व एक चोरी का मौबाईल व एक चोरी की मोटरसाईकल जप्त की गई ।