इंसानियत ग्रुप समिति दलेलपुरा (झुन्झुनू) पहले भी करती आई है जरूरतमंद लोगों की सहायता और गरीब बेटियों की शादी में सहयोग
सुमेर सिंह राव
नीमकाथाना l
नीमकाथाना के पास नापावाली के रोशन लाल सुपुत्र श्रीचंद बलाई के तीन बेटियाँ और एक बेटा है । रोशन लाल मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का पेट पालता है । उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है । आज गणेश चतुर्थी के शुभमुहूर्त पर उसकी बड़ी बेटी की शादी है। इंसानियत ग्रुप के सदस्य राजेस जाखड़ ने रोशन लाल की आर्थिक स्थिति व उसकी बेटी की शादी के बारे बताया और उसकी मदद करने का निवेदन किया । इंसानियत ग्रुप की और से रोशन लाल की बेटी की शादी में 5100/ रुपये कन्यादान स्वरूप तथा एक डबल बेड की कंबल , सात जोड़ी साड़ीयाँ व बेश तथा 11 बर्तन का सहयोग किया गया । ये 7 जोड़ी कपड़े व 11 बर्तन गोड़ावास में इंसानियत ग्रुप सहायतार्थ जो कथा करवाई उसमें आये हुए थे ।
इस अवसर पर इंसानियत ग्रुप के सदस्य राजेश जाखड़ ने स्वयं 5100 रुपये और समान ग्रुप की और से नापावाली ( सेडुकाबास ) गाँव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में रोशन लाल व उसकी बेटी को भेंट किया । इस से पहले भी इंसानियत ग्रुप समिति दलेलपुरा द्वारा जरूरतमंद बेटियों को शादी में आर्थिक व कपड़े तथा बर्तनों का सहयोग करता रहा है और आगे भी करता रहेगा ।
इंसानियत ग्रुप की इस पहल को नापावली ( सेडुकाबास) के लोगो ने सराहा और कई गणमान्य लोगों ने अपनी अपनी और से भी रोशन लाल का आर्थिक सहयोग किया।
इंसानियत ग्रुप संस्थापक कैप्टन राम निवास ताखर पूरे ग्रुप की और से बिटिया के उज्जवल भविष्य की कामना करता है ।