जयपुर। भारत स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकडों के अनुसार भारत में तीन सप्ताह बाद रविवार को कोरोना मामलों में गिरावट देखने को मिली है। तीन सप्ताह में कोविड -19 मामलों में 13% की गिरावट दर्ज की। सबसे ज्याद केरल राज्य में कोरोना केसों में कमी हुई है। केरल में 17% की गिरावट दर्ज की है।
वहीं जारी आंकडों के मुताबिक कोरान से होने वाली मौतें गिरकर 24 सप्ताह के निचले स्तर पर आ गईं। भारत ने पीछले तनी सप्ताह में 2,104 लोगों की मौत हुई जो 22-28 मार्च के सप्ताह के बाद सबसे कम है।
6-12 सितंबर के दौरान देश के केरल राज्य में कमी देखी गई है। और भारत में 2.5 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, जो पिछले सप्ताह के 2.8 लाख से कम है और पिछले तीन सप्ताह में सबसे कम है। बता दें कि भारत में कुल कोराना संक्रमितों के मामलों में दो-तिहाई योगदान केरल का है।
रविवार को, भारत में करीब 31,400 नए मामले सामने आए और 211 मौतें हुईं। केरल में सबसे अधिक 67 मौतें हुईं, इसके बाद महाराष्ट्र (46), तमिलनाडु (22) और कर्नाटक (17) हैं। केरल ने 20,240 ताजा मामले सामने आये हैं। वैक्सीनेशन की बात करें तो भारत में अब तक 59.8 प्रतिशत लोगों को कोराना की एक डोज लग चुकी है। वहीं, कुल 18.9 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं।
राजस्थान में 72.1 प्रतिशत लोगों को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है। वहीं 24.4 प्रतिशत लोगों को दोनो डोज लग चुकी हैं।