किशोरपुरा में लगा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर, सुरेश मीणा किशोरपुरा ने इस बार अपने पैतृक गाँव में लगवाया कोरोना का दूसरा डोज

सुमेर सिंह राव

चंवरा/गुढ़ा गौड़जी
उदयपुरवाटी उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशोरपुरा में शुक्रवार को आईटी केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान आदिवासी मीणा सेवा संघ के प्रदेश प्रधान सुरेश मीणा किशोरपुरा ने भी कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। उन्होंने लोगों को जागरूकता का संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग समय पर कोरोना का टीका लगवाकर अपना बचाव सुनिश्चित करें | ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शिविर में 400 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ग्राम पंचायत द्वारा टोकन वितरण किए गए। शिविर में सहयोग करने वाले कनिष्ठ सहायक शक्ति सिंह मीणा, पटवारी अनिल कुमार स्वामी, एएनएम बबीता मीणा, बबीता चौधरी, ऑपरेटर राजेंद्र सैनी,नेतराम सैनी, ग्रामीण महेश सैनी डेरियांवाली, किशन सिंह, राकेश मीणा,पंकज मीणा,शिवपाल सैनी, राजेश खटाणा किशोरपुरा, कैलाश गुर्जर, आदि मौजूद रहे।