विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- शिक्षा मंत्री

कोटा 27 जनवरी। राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को अपने विधान सभा क्षेत्र रामगंजमंडी में सेठ हीरा भाई पारख राजकीय बालिका विद्यालय के वार्षिक उत्सव में शिरकत की। इस अवसर पर अपने विभाग के अधिकारियों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत दी और कहा कि विभाग में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगास दोषी अधिकारियों को नही बक्शा जायेगा।  


शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजस्थान के स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम, पाठ्यपुस्तकों की भी समीक्षा की जाएगी। जहां आवश्यकता होगी, वहां सुधार किया जायेगा। मंत्री ने छात्राओं को पुरस्कार दिए तथा सूर्य नमस्कर करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।