Bundi: हिंदू समाज के हर घर से निकले परिषद का कार्यकर्ता - प्रताप सिंह नागदा

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक सम्पन्न
बून्दी 16जुलाई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक कुंडेश्वर महादेव मंदिर रानीपुरा में विश्व हिंदू परिषद के  प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा के मुख्यातिथ्य एवं जिला अध्यक्ष नंदलाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा ने कहा कि  हिंदू समाज के हर घर से परिषद का कार्यकर्ता निकलना चाहिए, तब जाकर के विवेकानंद जी के सपनों का भारत बन पाएगा। नागदा ने कहा कि सरकार को लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाना चाहिए, ताकि विधर्मीयों को सजा मिल पाए। बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि हिंदू समाज के युवाओं को अखाड़ा व्यायामशाला में लाना सभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का दायित्व होना चाहिए। बजरंग दल जिला संयोजक लक्की चोपडा ने बताया कि 11 अगस्त से 16 अगस्त तक संपूर्ण जिले में अखंड भारत दिवस और 1 सितंबर से लेकर  10 सितंबर तक  विश्व हिंदू परिषद के  स्थापना दिवस संपूर्ण जिले भर के  150 स्थानों पर मनाए जाएंगे। जिला मंत्री संजय नागर द्वारा अचार पद्धति से बैइक की शुरूआत करवाई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी  शर्मा,  रामदेव मेघवंशी, जिला सह मंत्री शंकर लाल गुर्जर, जिला कोषाध्यक्ष कपूर चंद जैन,  मातृशक्ति  सह संयोजिका रीना चित्तौड़ा,   जिला सत्संग प्रमुख  रामस्वरूप साहू,  दबलाना प्रखंड अध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़, प्रखंड संयोजक शिव मेहरा,  प्रखंड मंत्री हीरालाल सेन, देई प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुर्जर, बूंदी नगर अध्यक्ष कुलदीप वधवा,  देई प्रखंड संयोजक पुनीत शर्मा,  नैनवा  सह  संयोजक सीताराम गुर्जर,  पारस जांगिड, इंदरगढ़ के  राजेंद्र शर्मा, दुर्गेश जांगिड़, कैलाश सैनी, सोनू सुमन अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।