402 वें दिन डीग रेलवे स्टेशन पर पार्षदों ने दिया समर्थन

डीग दिल्ली की ट्रेन को चलाने को लेकर आज नगर परिषद के पार्षदों ने दिया अपना समर्थन गिरीश शर्मा ने बताया कि आज 402 दिन हो गए लेकिन रेलवे प्रशासन हमारी कोई भी सुनवाई नहीं कर रहा, जबकि डीग जिला बन गया है और डीग राजाओं की राजधानी है, डीग में 84 कोस परिक्रमा, विश्व प्रसिद्ध जल महल होने के साथ यहां अनेक तीर्थ स्थल है डीग गोवर्धन ट्रैक पर विश्व प्रसिद्ध गोवर्धन परिक्रमा मार्ग है जहां लाखों की संख्या में प्रतिदिन श्रद्धालु आते हैं ।

डीग के युवा प्राइवेट वाहनों से दिल्ली के लिए रोजगार के लिए जाते हैं जिनको साधन न होने के कारण अपना निजी वाहन करना पड़ता है यदि आज दिल्ली की ट्रेन चलती है तो यहां के लाखों युवाओं व व्यापारियों को लाभ मिलेगा । इस मौके पर मुकेश पार्षद ,राहुल लवानिया पार्षद,दिनेश पचौरी पार्षद, अजय सैनी पार्षद, मुरारी सैनी पार्षद, देवों सैनी पार्षद, नीरज कपासिया पार्षद,दीपक सांखला पार्षद, प्रमोद शर्मा, नारायण सैनी ,सचिन शर्मा ,हनी शर्मा आदि मौजूद थे ।