गोवंश में लम्पी स्किन नामक बीमारी फैलने से आए दिन हो रही है गायों की मौत
पिछले दिनों पशुपालन विभाग की टीम द्वारा टीकाकरण करने के बाद भी गोवंश में बीमारी से नहीं मिला छुटकारा
बाघोली में 20 दिन में 15 गायों की हुई मौत
पशु चिकित्सालय होने के बाद भी डॉक्टर व कपाउडर की व्यवस्था नहीं
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
गोवंश में लम्पी स्किन नामक बीमारी फैलने से बाघोली व रामनगर में आए दिन गाय व सांडों की मौत हो रही है। पशु चिकित्सालय ग्रामीण क्षेत्र में बाघोली का सबसे पुराना चिकित्सालय है। लेकिन डेड वर्ष से डॉक्टर का पद रिक्त होने से पशुओं का इलाज नहीं हो रहा है। वही पशु सहायक धन का पद भी पिछले एक साल से खाली चल रहा है। अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। इसके चलते पशुपालक पशुओं का इलाज कराने में काफी परेशान हो रहे है। एक महीने से चल रही गोवंश में लम्पी स्किन बीमारी से आए दिन पशुओं की मौत हो रही है। पिछले दिनों एक सप्ताह पहले सरपंच जतन किशोर सैनी ने पशुओं में फैली बिमारी को लेकर संयुक्त निदेशक डॉ रामेश्वर सिंह पशुपालन विभाग झुंझुनू से बातचीत कर समस्या अवगत करवाई थी। निदेशक ने मोबाइल की टीम को बाघोली गांव भेज कर टीकाकरण भी करवाया था लेकिन गोवंश में फैली बीमारी में अभी तक छुटकारा नहीं मिला। सरपंच ने बताया कि पशु चिकित्सालय में डॉक्टर व सहायक पशुधन का पद रिक्त चल रहा है। जिसके चलते गोवंश में पूर्णतया इलाज नहीं हो पा रहा है। 20 दिन में अब तक 15 गाय व सांडों की मौत हो चुकी है। मृतक गायों को दबाने के लिए पंचायत के पास भी ऐसा कोई बजट नहीं है। जिसके जरिए गायों को दफना सके। पशु चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों से बाघोली पशु अस्पताल में
डॉक्टर व कपाउडर लगाने की मांग की है। बाघोली में गोवंश 300 के करीब पशु आवारा घूमते हैं।