फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक सीपी सैनी का उदयपुरवाटी गांवों के दौरे पर हुआ जगह-जगह स्वागत

फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक सीपी सैनी का उदयपुरवाटी गांवों के दौरे पर हुआ जगह-जगह स्वागत

सैनी समाज को अलग से ओबीसी में 12% आरक्षण की दरकार……….सीपी सैनी

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / बाघोली
राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय संयोजक सीपी सैनी का मंगलवार को उदयपुरवाटी तहसील के गांवों में दौरा कर नुक्कड़ सभाएं की। सीपी सैनी का ओबीसी वर्ग में सैनी समाज को अलग से आरक्षण 12% की मांग को लेकर गांवों में समाज के लोगों से नुक्कड़ सभाएं कर जनसंपर्क किया। जहाज में सरपंच प्रतिनिधि कैलाश सैनी, रामनिवास सैनी, मणकसास के राजीव पुरा में शीशराम हलवाई, गणेश सैनी, बाघोली नदी बस स्टैंड पर सरपंच जतन किशोर सैनी, पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया। जोधपुरा- बाघोली सीमा पर सभा का आयोजन किया गया। दोनों गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अतिथियों का जोधपुरा सरपंच रोहिताश सैनी व बाघोली की पूर्व सरपंच छाजूराम सैनी, पूर्व उप सरपंच बलवंत सैनी आदि के नेतृत्व में ग्रामीणों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि सीपी सैनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सैनी समाज को ओबीसी वर्ग में अनुपात के हिसाब से 12% आरक्षण अलग से देना चाहिए। इसके लिए हम पूरे प्रदेश में समाज के लोगों के बीच संघर्ष कर रहे हैं। समाज एकजुटता से रहेगा तो आखरी दम तक आरक्षण लेकर ही रहेंगे। गांव गांव ढाणी ढाणी में समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए दौरा कर जनसंपर्क कर रहे हैं। समाज के लोगों ने सीपी सैनी का पूरा जोर शोर के साथ समर्थन किया। कार्यक्रम का संचालन लीलाधर सैनी ने किया।इस दौरन नीमकाथाना कॉलेज के पूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष विनोद सैनी भूदौली, युवा नेता भोमाराम राम सैनी जोधपुरा, सुरजा राम सैनी, नाथूराम सैनी, मदनलाल, रिछपाल सैनी,
नागरमल, भोमाराम, सोहनलाल, शंकरलाल, घासीराम, सांवरमल ठेकेदार, मोहर सिंह जगदीशप्रसाद ,राकेश, सुरेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।