ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा बूंदी राजस्थान

सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार 2022 घोषित
- बूंदी के दिनेश विजयवर्गीय की कविता को मिला पहला पुरस्कार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बूंदी, 4 जनवरी। सृजनात्मक साहित्य पुरस्कार वर्ष 2022 में बूंदी के दिनेश विजयवर्गीय की कविता  ‘अस्सी पार के बुजुर्ग’ को पहला पुरस्कार मिला है। जिला कलक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने बुधवार को सर्जनात्मक साहित्य पुरस्कार मिलने पर दिनेश विजयवर्गीय के निजी निवास पर पहुंचकर बधाई दी। श्री विजयवर्गीय को जयपुर में आयोजित समारोह में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पं.झाबरमल्ल शर्मा की स्मृति में 1992 से देश के वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक, पत्रकारिता की विभिन्न विद्याओं में पुरस्कृत किया जाता है। इस दौरान श्री दिनेश विजयवर्गीय के परिवारजन, अशोक शर्मा तलवास आदि मौजूद रहे।