पुलिस की बीटो में मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने से रूकेंगे अपराध

भरतपुर, शहर कोतवाली भरतपुर प्रगांण में सी एल जी की आयोजित बैठक में किसानों के भारत बंद आंदोलन के आव्हान एवं प्रधानमंत्री द्वारा दो सौ विधान सभा क्षेत्रों में वर्चुअल संबोधन के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श कर माकूल कानून व्यवस्था बनाए रखने बावत रणनीति तैयार की गई । शहर कोतवाल दिलीप कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सी एल जी सदस्यों ने क्षेत्र के संबंधित वीट प्रभारी, कांस्टेबल पुलिस नियन्त्रण कक्ष के साथ ही क्षेत्र के संबंधित सी एल जी सदस्यों के मोबाइल नंबर दीवारों पर प्रदर्शित करने पर जोर दिया ताकि जो लोग पुलिस को अपराध के संबंध में जानकारी देने से कतराते है वह सी एल जी सदस्यों को मोबाइल पर अपराध के संबंध में आसानी से जानकारी साझा कर सकते है , जिससे अपराधों पर हर संभव अंकुश लगेगा।

बैठक में सी एल जी सदस्यों को परिचय पत्र जारी किए जाने बाबत जोर दिया गया ताकि सी एल जी सदस्य खुल कर पुलिस की मदद करने में अपनी अहम भूमिका निभा सके । बैठक में आम जनता में बेहतर समन्वय, अपराध नियंत्रण, महिला अत्याचार, बाल अपराध अत्याचार नियंत्रण, जन सेवाओं को बेहतर प्रदायगी करने साइबर क्राइम पर पूर्णतया अंकुश लगाने और क्षेत्र की पार्किग एवं यातायात संबंधी समस्या के साथ जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया । बैठक में सी एल जी सदस्य राकेश शर्मा पत्रकार डा. सुरेन्द्र सारस्वत रेणुदीप गौण देवाशीष भारद्वाज सुरेश चन्द्र शर्मा कुमुद बाष्र्षय भगवान सिहं राजवीर सिंह अमित कुमार वर्मा राहुल सोनी कैलाश बाबू गौतम आदि ने अपराधों पर अंकुश लगाने बाबत हर संभव सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया । बैठक का संचालन कांस्टेबल ईश्वर सिंह ने किया ।