श्री चारभुजा संग होली खेलने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है
बूंदी 13 मार्च, शहर के जन-जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर श्री चारभुजा संग होली खेलने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तजन भजन गाकर नृत्य करके भाव विभोर होकर भगवान को रिझा रहे हैं । श्री चारभुजा विकास समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पारीक ने बताया की 17 मार्च रविवार से 25 मार्च तक सुगंधित गुलाल से होली खेली जाएगी।आज प्रातः मंगला आरती 6:00 बजे पंडित पूर्ण चतुर्वेदी ने श्री चारभुजा की आरती उतार कर भक्त जनों को चरणामृत व तुलसी पंचमेवा का प्रसाद दिया।
श्रद्धालु एवं भक्त जनों ने भाव विभोर होकर भजन गाकर नृत्य करके चारभुजा को रिझाया तथा सुगंधित पुष्पों के द्वारा चारभुजा से होली खेली और आपस में भी एक दूसरे पर पुष्प वर्षा करके होली महोत्सव का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गर्ग, समाजसेवी विनोद न्याति, मोहन बहेड़िया , देवेंद्र सोनी, नरोत्तम अग्रवाल, सुरेश पारीक, राधेश्याम झंवर,गौरव शर्मा ,सौरभ शर्मा, कौशल, गिरिराज माहेश्वरी,बसंत दाधीच, लालचंद, विजयवर्गीय, भंवर अरोड़ा, प्रेम नुवाल, सामाजिक कार्यकर्ता रवि गुर्जर व भानु शर्मा सहित कई श्रद्धालुओं एवं भक्त जनों ने होली महोत्सव का जमकर आनंद उठाया। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया।