Bundi: सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स ने थाना कापरेन व केशावराय पाटन में पैदल फ्लैग मार्च किया

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 

बूंदी 19 मई । केन्द्रीय गृहमंत्रालय के आदेशानुसार प्रवीण कुमार सिंह कमांडेन्ट -83 बटालियन द्रुत कार्य बल एवं जय यादव (IPS) पुलिस अधीक्षक बूंदी के मार्गदर्शन में रेपिड एक्शन फोर्स ((RAF) की ए-83 बटालियन की एक प्लाटून  राजेन्द्र कुमार( उप. कमा.) के नेतृत्व में अधिनस्थ अधिकारियों एवं जवानो द्वारा 19 मई को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मुकेश यादव के साथ मिलकर कापरेन थाना क्षेत्र व थाना प्रभारी उपनिरीक्षक लोकेंद्र पालीवाल केशोवराय पाटन थाना में परिचय अभ्यास तथा फ्लैग मार्च / डाटा कलेक्शन किया। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर तुरन्त कार्यवाही की जा सके।

इस दौरान 19मई को रैपिड एक्शन फोर्स के इस परिचय अभ्यास के आयोजन की जानकारी देते हुए राजेन्द्र कुमार (उप कमा०) ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान इलाके की जनसंख्या, साक्षर/ निरक्षर सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा तथा बलवाइयों की सूची तैयार की जायेगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा या साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति निर्मित होने पर अधिक कारगर ढंग से उस पर नियंत्रण किया जा सके आदि सभी का अध्ययन किया जाएगा। दल के सदस्यों द्वारा राजनितिक दलो, समाज सेवी संगठनों की भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। ए- 83 बटा0 द्रुत कार्य बल द्वारा भी क्षेत्रों का चित्र भी बनाया जाएगा। इस मानचित्र का उद्देश्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इस पर नियंत्रण के लिए नियुक्त स्थल पर तत्काल पहुचने में सुविधा हो । रेपिड एक्शन फोर्स ग्रामीण क्षेत्रों का भी अध्ययन करेगी। द्रुत कार्य बल द्वारा किया जाने वाला यह एक अभ्यास है जो नियमित अन्तराल के बाद किया जाता है। इस अभ्यास के दौरान विभिन्न कस्बो / शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया जाता है । इस अभ्यास के दौरान हम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वहाँ की प्राकृतिक आपदा, सामाजिक परिवेश, समाज में अशान्ति उत्पन्न करने वाले विभिन्न कारणों का गहन अध्ययन कर डाटा कलेक्ट करने है जिससे विषम परिस्थितियों में द्रुत कार्य बल शान्ति व्यवस्था बनाने में त्वरित मदद कर सके।