पीर बाबा की मजार पर साँस्कृतिक रंगारंग व पोषबड़ा महोत्सव आयोजित

पीर बाबा की मजार पर साँस्कृतिक रंगारंग व पोषबड़ा महोत्सव आयोजित      

शाहपुरा न्यूज -  ग्राम अमरपुरा में पीर बाबा की मजार पर साँस्कृतिक रंगारंग व भजनों का कार्यकर्म आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना गाकर व पोषबड़ा का भोग लगाकर की गई। इस दौरान नवरंग म्युजिक एण्ड फिल्म्स के द्वारा सिंगर निशा राठौड़ पंजाब, गायक मनोज कुमार शर्मा, लेखक व गायक लालचंद नवरंग, गायक ज्ञानचंद, सिंगर प्रकाश स्वामी, सिंगर चैनसिंह शेखावत, जगदीश सिंह राठौड़, सुभाष शर्मा, लोकेश नवरंग, श्याम नवरंग, मुकेश आजाद, कानाराम शर्मा, पिन्टू डांसर, प्रेम प्रकाश, दीपक, लुकमान, दिलीप नवरंग, लक्की नवरंग सहित अन्य कलाकारों ने बारी-बारी से भक्तिमय प्रस्तुति देकर श्रोताओं को खूब रिझाया।