सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुरवाटी में हर्षोल्लास से मनाया 75 वा स्वतंत्रता दिवस

सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे सहित पूरे उपखंड क्षेत्र में 75 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर ध्वजारोहण किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ l उदयपुरवाटी कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता रामावतार सैनी थे जबकि अध्यक्षता श्रीमती उगनता देवी ने की l विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेश राठी ने आगंतुक महानुभव का आभार व्यक्त किया l संचालन सुश्री संपत सैनी ने किया lइस दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पवन मीणा, सुश्री संपत सैनी ,जोगेंद्र सिंह , सुमेर सिंह राव सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहा l