रामेश्वर केदावत की स्मृति में वृद्ध आश्रम में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम बाँटे वृद्धो को उपहार फल मिठाइयां व दवाइयां

जयपुर, स्टार हॉस्पिटल के निदेशक डॉ राकेश केदावत के पिता स्व. श्री रामेश्वर प्रसाद केदावत की पुण्यतिथि पर आशीर्वाद वृद्ध आश्रम में वृद्ध जनों के सम्मान में भजन संध्या सम्मान समारोह,दवाइयां व मिठाई वितरण करके वृद्धजनों की जीवन में खुशियां लाने का प्रयास किया गया । आशीर्वाद वृद्ध आश्रम में रह रही वृद्ध महिलाओं ने भजनों पर नृत्य करके अपार खुशी का एहसास हुआ व फल मिठाई दवाइयां व उपहार पाकर उन्होंने डॉक्टर केदावत को आशीर्वाद दिया एवं आभार व्यक्त किया कि हमें हमें घर हमारे घर वालों ने छोड़ दिया परंतु आपने आकर जो हमें सम्मान दिया है । हम कृतज्ञ हैं।आपके.आपके साथ बजरंग लाल अग्रवाल, श्रीमती रेखा शर्मा, श्रीमती अनीता सिंह, मदन शर्मा, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा,व अनेक स्टार सोशल ग्रुप के सदस्य उपस्थित थे। डॉ रेखा केदावत ने वृद्धजनों के लिए बादाम,काजू कतली,फल,दर्द का तेल दवाइयां अन्य सामग्री उपलब्ध कराई एवं आगे भी वृद्ध आश्रमों को सेवा देने का वचन दिया ।